फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Proposal for integration of four bodies of Sonanchal in files

Sonebhadra News: डेढ़ साल से फाइलों में अटका है सोनांचल के चार निकायों के एकीकरण का प्रस्ताव

Tue, 12 Nov 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Proposal for integration of four bodies of Sonanchal in files
नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नगर पंचायत चुर्क को एक करने की कवायद शासन स्तर पर करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुई थी। दोनों निकायों को राजनीतिक एवं प्रशासनिक रूप से समन्वय स्थापित करना था।
विज्ञापन

शासन ने पत्र जारी कर दोनों निकायों को बोर्ड से प्रस्ताव पास कराकर प्रस्तुत करने को कहा गया था। इसी तरह पिपरी और रेणुकूट नगर पंचायत का एकीकरण का प्रस्ताव शासन की तरफ से दिया गया था। मगर अभी तक इन निकायों के एकीकरण की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन


25 वार्डाें वाली नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र का करीब ढ़ाई साल पहले सीमा विस्तार हुआ है। नगर में 17 गांव आंशिक एवं पूर्ण रूप से शामिल किए गए हैं। नगर पालिका का सीमा विस्तार रौंप गांव तक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से नगर पालिका परिषद और चुर्क नगर पंचायत के बीच महज दो किलोमीटर का फासला रह गया है। अभी दोनों निकाय स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे हैं।
भविष्य में दोनों निकाय में बेहतर विकास कार्याें को ध्यान में रखते हुए नगर विकास विभाग लखनऊ की तरफ से डेढ़ साल पहले दोनों निकायों को पत्र भेजा गया था। पत्र के माध्यम से दोनों निकायों को प्रशासनिक रूप से आपसी समन्वय बनाने के लिए कहा गया था।
साथ ही दोनों निकायों को अपनी-अपनी बोर्ड की बैठक करते हुए राजनीतिक एवं प्रशासनिक रूप से समन्वय बनाते हुए शासन को इस संबंध में सूचित किया जाना था। करीब डेढ़ साल बीत गए, मगर अभी तक दोनों निकायों में एकीकरण को लेकर कवायद शुरू नहीं हो सकी है।
इसी तरह पिपरी और रेणुकूट नगर पंचायत को आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया था। पिपरी नगर पंचायत की तरफ से बोर्ड की बैठक करते हुए इस पर सहमति भी दे दी गई है।

सहमति पत्र शासन में प्रेषित भी कर दिया है। मगर पिपरी और रेणुकूट के एकीकरण की कवायद पूरा नहीं हो सका। बता दें कि रेणुकूट और पिपरी के बीच सिर्फ रेलवे लाइन का फासला है। यदि दोनों निकाय एक होते हैं तो वहां बेहतर विकास कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed