फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Property of man accused of smuggling cough syrup by opening fake firm confiscated

Sonbhadra News: फर्जी फर्म खोलकर कफ सिरप तस्करी करने के आरोपी की संपत्ति कुर्क, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Fri, 03 Apr 2026 08:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Apr 2026 08:29 PM IST
सार

Sonbhadra News: फर्जी फर्म खोलकर कफ सिरप तस्करी करने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई। सोनभद्र पुलिस की टीम ने वाराणसी जाकर कुर्की की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Property of man accused of smuggling cough syrup by opening fake firm confiscated
सोनभद्र पुलिस की टीम ने वाराणसी में की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बरकरा के पते पर फर्जी फर्म खोलकर कफ सिरप की तस्करी करने वाले वाराणसी निवासी विजय गुप्ता की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। न्यायालय से मिले आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज की अगुवाई वाली टीम ने वाराणसी पहुंचकर संपत्ति कुर्क की।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
वाराणसी के गोला दीनानाथ कबीरचौरा निवासी विजय गुप्ता पर सोनभद्र में फर्जी तरीके से शिवशक्ति फार्मा खोलकर कफ सिरप की तस्करी का आरोप है। प्रकरण में औषधि निरीक्षक राजेश सिंह ने गत 30 दिसंबर को एफआईआर दर्ज कराया था। जांच के दौरान इस तस्करी के तार सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े पाए गए थे। 
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद विजय ने न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी जिसे खारिज कर दिया गया था। उसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। उस पर सोनभद्र पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम भी घोषित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार फरारी को देखते हुए पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने कुर्की का आदेश जारी किया। इस क्रम में पुलिस टीम शुक्रवार को वाराणसी पहुंची और उसके चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed