फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Proper remuneration to farmers

किसानों को उचित मुआवजा मिले

Tue, 15 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 15 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Proper remuneration to farmers
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के धरने को संबोधित करते लालजी तिवारी।
सूखे से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने डीएम को प्रधानमंत्री के नाम 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के जायज मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष बिमलेश सिंह ने कहा कि कई वर्षों से किसान सूखे की चपेट में हैं। बारिश न होने के नाते तेजी से जलस्तर नीचे खिसक रहा है। जिससे पानी का संकट विकराल रूप धारण करने लगा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है। कृषि आर्थिक शोध प्रांत अध्यक्ष फूलचंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अब तक देश में जितनी भी सरकारें बनी हैं उनकी प्राथमिकता में कृषि और किसान नहीं रहा है। इस वजह से किसानों के हित में नीतियां नहीं बन सकीं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


प्रांत अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि जिले की भौगोलिक रचना खेती के अनुकूल नहीं है। सिंचाई के साधन कम होने के नाते खेती करना बहुत जोखिम का काम है। पानी के अभाव में फसल सूख कर बर्बाद हो जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए चैकडेम, बंधी ट्यूबवेल बनाया जाए। कर्मनाशा नदी, बिछिया गोसा और समरिया दह में लिफ्ट लगा कर किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर चंद्र प्रकाश सिंह, सदानंद सिंह, हीरालाल, पशुपाल सिंह, महेंद्र जायसवाल, दयाराम सिंह, प्रदीप सिंह आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य और संचालन जिला मंत्री डा. सच्चिदानंद द्विवेदी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed