{"_id":"61a7798d42afb85cd638314f","slug":"promoted-again-to-the-post-of-executive-engineer-expressed-happiness-sonbhadra-news-vns6254481183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता के पद पर दोबारा हुई पदोन्नति, जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता के पद पर दोबारा हुई पदोन्नति, जताई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदोन्नति पाने के महज आठ दिन बाद ही डिमोट किये गए उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सहायक अभियंताओं की दोबारा पदोन्नति कर अधिशासी अभियंता बना दिया गया। इनकी वरिष्ठता सूची पर आई आपत्तियों को 29 नवंबर तक निस्तारित कर उर्जा निगम प्रबंधन ने 30 नवंबर को अंतिम सूची जारी करते हुए अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति का आदेश दिया। इस पर अभियंताओं ने खुशी जाहिर की है।
दो नवंबर को धनतेरस के दिन पदोन्नति पाकर एक्सईएन बने 124 सहायक अभियंताओं को पदोन्नति के महज आठ दिन बाद प्रक्रिया की खामियों के कारण डिमोट कर फिर से सहायक अभियंता बना दिया गया था। अभियंता संघ के केंद्रीय पदाधिकारी इं अदालत वर्मा ने बताया कि ओबरा से 25 व अनपरा से 40 सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता के पद पर पुन: पदोन्नत हुए हैं। जिसमें ओबरा के इं अदालत वर्मा, सुजीत कुमार सिंह, मनीष तिवारी, मनोज कुमार, पियुषधर द्विवेदी, सीबी सिंह, आरके मिश्र, अमित कुमार सिंह, कुंदन तिवारी, किशलय श्रीवास्तव, अरुण कुमार, अशोक कुमार यादव, राम दरश राम, दिनेश रंजन, बृजेन्द्र सिंह, श्यामजी लाल श्रीवास्तव, भैयाराम पटेल, शुभाष चंद्र, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अमरनाथ यादव, विजय आनंद, सचिन चौहान, सुरेंद्र वर्मा, राम प्यारे का नाम शामिल है।