{"_id":"8ad248136c59d6b4970632e5d7559a43","slug":"progress-on-the-top-of-the-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति में कर्मचारियों का स्थान सर्वोपरि: कोहली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति में कर्मचारियों का स्थान सर्वोपरि: कोहली
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य बिड़ला समूह की सबसे बड़ी अल्युमीनियम कंपनी हिण्डाल्को रेणुकूट प्रबंधन ने 25 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके 481 कर्मचारियों को शनिवार की शाम दीर्घकालीन सेवा सम्मान से नवाजा।
हिण्डाल्को स्टाफ क्लब में शनिवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में हिण्डाल्को के मुखिया डीके कोहली कोहली, मानव संसाधन प्रमुख अरुण कुमार, वित्त और वाणिज्य प्रमुख दुलीचंद काबरा, रिडक्शन प्लांट प्रमुख डा. जगपाल सिंह एवं अल्युमिना प्लांट प्रमुख प्रभात चतुर्वेदी ने 481 स्टाफ एवं श्रमिकों को चांदी का स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया।
वहीं सहायक उपाध्यक्ष कर्मचारी संबंध सुबोध गौतम ने पुरस्कृत सहकर्मियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कोहली ने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान में उनके श्रमिक भाइयों एवं कर्मचारियों का स्थान सर्वोपरि होता है,
विज्ञापन
जो अपने परिश्रम से संस्थान एवं राष्ट्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अरुण कुमार ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत गौरव का दिन है।
रेणुकूट से ही हिण्डाल्को की उत्पत्ति हुई और यही से विस्तारित होते हुए आज देश-विदेश में हिण्डाल्को की कुल 70 इकाइयां स्थापित हैं। कार्यक्रम में एनएन राय, रनमल सिंह तोमर, विनोदानंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
संचालन अजय कुमार सिन्हा ने किया और एसके ब्रह्मचारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।