फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production grew repaired transmission lines

पारेषण लाइनें दुरुस्त बढ़ने लगा उत्पादन

Sat, 03 Dec 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 03 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा-सी, उन्नाव सहित बंद चल रही तीनों पारेषण लाइनें शनिवार सुबह तक दुरुस्त कर ली गईं। इसके बाद 2630 मेगावाट वाली अनपरा और 12 सौ मेगावाट वाली निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना के उत्पादन में सुधार शुरू हो गया। अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली छठीं इकाई को दोपहर बाद दो बजे के करीब लाइटअप भी कर लिया गया। देर रात तक इससे उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

गत बुधवार की सुबह पारेषण लाइनों में आए फाल्ट ने जहां अनपरा में बिजली उत्पादन शून्य कर दिया था। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को भी किसी न किसी पारेषण लाइन में फाल्ट बने रहने से विद्युत उत्पादन लुढ़का रहा। शुक्रवार की रात कुछ घंटों के लिए अनपरा परियोजना का उत्पादन घटकर हजार मेगावाट से भी नीचे आ गया। हालांकि शनिवार की सुबह अनपरा सी-उन्नाव, अनपरा-ओबरा, अनपरा-मऊ तीनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया। इसके साथ ही अनपरा परियोजना का उत्पादन बढ़कर 15 सौ मेगावाट से अधिक हो गया। वहीं लैंको में पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया। अनपरा परियोजना के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि फिलहाल 210 मेगावाट की पहली, दूसरी, पांच सौ मेगावाट की चौथी, पांचवीं इकाई से उत्पादन लिया जा रहा है। पारेषण लाइनों की खराबी के चलते बंद की गई पांच सौ मेगावाट की छठीं इकाई को भी लाइटअप कर उत्पादन पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आधी रात तक इससे उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। उधर, लैंको यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि अनपरा-उन्नाव लाइन चालू होने के बाद, छह-छह सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयों से बिजली पैदा हो रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed