{"_id":"5873cf9c4f1c1be165ba8d35","slug":"production-began-from-the-7th-unit-of-anpara","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की 7वीं इकाई से शुरू हुआ उत्पादन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की 7वीं इकाई से शुरू हुआ उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई रविवार आधी रात के बाद उत्पादन पर ले ली गई। इसके चलते सोमवार को परियोजना का उत्पादन 23 सौ मेगावाट को पार कर गया। लंबे समय बाद परियोजना की सभी इकाइयां एक साथ उत्पादन पर आने को लेकर परियोजना प्रबंधन गद् गद् है।
सातवीं इकाई राख निकासी प्रणाली में दिक्कत के कारण एक पखवारे से बंद थी। अनुरक्षण कार्य पूरा करने के बाद रविवार को उसे लाइटअप कर विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया। जीएम एके सिंह ने बताया कि फिलहाल परियोजना से 23 सौ मेगावाट से अधिक बिजली पैदा की जा रही है। कोशिश है कि जल्द सभी इकाइयों से एक साथ पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू कर दिया जाए। अनपरा परियोजना में 210 मेगावाट की पहली, दूसरी तीसरी, पांच सौ मेगावाट की चौथी, पांचवीं, छठीं इकाई स्थित है। इसमें छठवीं और सातवीं इकाई अनपरा डी में आती है। छठवीं इकाई कई महीने पूर्व कामर्शियल लोड पर आ चुकी है। सातवीं इकाई का भी उत्पादन दो दिन पूर्व वाणिज्यिक घोषित हो चुका है। इसको देखते हुए अब परियोजना की अन्य इकाइयों के साथ सातवीं इकाई से लगातार पूरी क्षमता से उत्पादन का प्रयास जारी है।