फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production began from the 7th unit of Anpara

अनपरा की 7वीं इकाई से शुरू हुआ उत्पादन

Mon, 09 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 09 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई रविवार आधी रात के बाद उत्पादन पर ले ली गई। इसके चलते सोमवार को परियोजना का उत्पादन 23 सौ मेगावाट को पार कर गया। लंबे समय बाद परियोजना की सभी इकाइयां एक साथ उत्पादन पर आने को लेकर  परियोजना प्रबंधन गद् गद् है।

 सातवीं इकाई राख निकासी प्रणाली में दिक्कत के कारण एक पखवारे से बंद थी। अनुरक्षण कार्य पूरा करने के बाद रविवार को उसे लाइटअप कर विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया। जीएम एके सिंह ने बताया कि फिलहाल परियोजना से 23 सौ मेगावाट से अधिक बिजली पैदा की जा रही है। कोशिश है कि जल्द सभी इकाइयों से एक साथ पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू कर दिया जाए। अनपरा परियोजना में 210 मेगावाट की पहली, दूसरी तीसरी, पांच सौ मेगावाट की चौथी, पांचवीं, छठीं इकाई स्थित है। इसमें छठवीं और सातवीं इकाई अनपरा डी में आती है। छठवीं इकाई कई महीने पूर्व कामर्शियल लोड पर आ चुकी है। सातवीं इकाई का भी उत्पादन दो दिन पूर्व वाणिज्यिक घोषित हो चुका है। इसको देखते हुए अब परियोजना की अन्य इकाइयों के साथ सातवीं इकाई से लगातार पूरी क्षमता से उत्पादन का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed