{"_id":"f75eba9932324d93814da5fa11bff18d","slug":"procession-removal-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यहां हुई सभा में पार्टी के जिला सचिव कामरेड श्यामाचरण गिरि ने कहा कि सदर ब्लाक के तहत आने वाले गांवों में प्रधान और सचिवों द्वारा विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा। ग्राम पंचायत दुरावल कला में प्रधान और सचिव ने मिलकर समाजवादी पेंशन योजना में धांधली बरती। यहां राशन की कालाबाजारी जोरों पर है।
गिरि ने आरोप लगाया कि डा. लोहिया आवास, शौचालय, श्रम विभाग से वितरित होने वाली सौर ऊर्जा जो गरीबों को मिलना चाहिए, पैसा लेकर नौकरी करने वालों और ठेकेदारों को दे दिया गया। गोरडिहां ग्राम पंचायत की जांच की जाए तो सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। अधिकारी शासनादेश की धज्जियां उड़ाकर कार्य कर रहे हैं। कामरेड तमेश्वर तिवारी और वीरेंद्र दूबे ने कहा कि कुरहुल गांव में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने आवास और शौचालय के नाम पर सुविधा शुल्क लिया गया है। इसकी जांच नहीं की गई तो जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना सभा की अध्यक्षता जेपी भारती और संचालन कुलदीप पुरी ने किया। प्रदर्शन के बाद 12 सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया। इस मौके पर सोनू सिंह, प्रमोद गिरि, आशुतोष, शिवदास गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, लल्लू राम पासवान, कमलेश, गुलाब, सावित्री, फूलमती, पन्नादेवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन