नगर के आरटीएस क्लब मैदान में श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर सोमवार को मानस पंडाल में भंडारा हुआ। इसके बाद नगर में श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व रविवार को रात्रिकालीन प्रवचन में गोरखपुर के कथावाचक हेमंत त्रिपाठी और प्रयागराज के कथावाचक मुरारी जी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कहा कि भगवान श्रीराम ने जब रावण का वध कर दिया तब दशरथ जी पृथ्वी पर आए और उन्होंने रावण के वध पर हर्ष जताया। उन्होंने श्रीराम से वर मांगने को कहा तब भगवान श्रीराम ने मझली मां कैकेई को क्षमा करने की दशरथ जी से प्रार्थना की। कथावाचक ने भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का मार्मिक ढंग से वर्णन किया। वही मानस मंच पर महामंत्री सुशील पाठक ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ागामी वर्षों में महायज्ञ का आयोजन होता रहेगा। मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी की तरफ से श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ का चलाए गए लाइव प्रसारण देश-विदेश के 12 लाख से अधिक राम भक्तों ने देखा। इस मौके पर व्यास सूर्यलाल मिश्र, मिठाई लाल सोनी, संगम गुप्ता, मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिवकुमार शास्त्री, पं. अनिल पांडेय, पंडित यशवंत पांडेय, अनिल चौबे,पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, महामंत्री सुशील पाठक, मुख्य यजमान अजय कुमार शुक्ला, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिशु त्रिपाठी, महेश दुबे, रविंद्र पाठक, दीपक केसरवानी, सत्य प्रताप सिंह, विमलेश पटेल, अनिल त्रिवेदी, मन्नू पांडेय, सुधाकर दुबे, चंदन चौबे आदि रहे।

राबर्ट्सगंज में श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के समापन पर निकली प्रभु श्रीराम की निकली श?- फोटो : SONBHADRA