फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prisoner's health deteriorated in district jail, death in hospital

जिला कारागर में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Tue, 18 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prisoner's health deteriorated in district jail, death in hospital
जिला संयुक्त चिकित्सालय में बंदी की मौत पर शोकाकूल परिजन।संवाद - फोटो : SONBHADRA
फोटो
विज्ञापन

जिला कारागर में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
पांच दिन पहले वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था बंदी
मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के आरोप में दर्ज था मुकदमा
पिता ने पिटाई से आई चोट के कारण मौत का लगाया आरोप, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध एक बंदी की सोमवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे पांच दिन पहले ही जेल में दाखिल कराया गया था। उसके साथ एक अन्य बंदी की भी तबीयत खराब हुई थी। हालांकि उपचार के बाद हालत में सुधार पर उसे जेल में दाखिल करा दिया गया। पुलिस से मिली सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मारपीट से तबीयत बिगड़ने के कारण मौत का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव निवासी मंगल उर्फ संजय (26) के खिलाफ मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के आरोप में मुकदमा दर्ज था। एफटीसी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने 12 अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया और फिर कोर्ट के आदेश पर जेल में दाखिल करा दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक 16 अक्तूबर को अचानक मंगल की तबीयत खराब हो गई। पहले उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद तबीयत ठीक हो गई। सोमवार को दुबारा हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पुलिस के माध्यम से सूचना मंगल के घरवालों को दी गई। जिला अस्पताल पहुंचे मंगल के पिता प्रभु ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात आठ बजे बेटे से बात हुई थी, तब वह स्वस्थ था और किसी तरह की दिक्कत होने की जानकारी नहीं दी। मंगलवार को अचानक बेटे के मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन

उन्हें आशंका है कि बेटे को मारपीट कर चोट पहुंचाया गया है, जिस कारण उसकी मौत हुई है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, सोमवार को ही एक अन्य बंदी विक्रांत को भी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उसे वापस जिला जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन...
बंदी मंगल 12 अक्तूबर को जेल में लाया गया था। 16 को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में उपचार कराया गया। सोमवार को दुबारा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिटाई का आरोप निराधार है। - सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed