{"_id":"159e9a4b13e020d1eb9a05d1707fc81b","slug":"principal-secretary-demonstration-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन न मिलने से नाराज दुद्धी ब्लाक के हरनाकछार गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को विकास भवन में प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने साजिश के तहत समाजवादी पेंशन सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र पात्रों को पेंशन नही दिया गया तो मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने सीडीओ को मांगपत्र सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी ब्लाक में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से सेक्रेटरी और प्रधान ने मनमानी करते हुए पात्र व्यक्तियों का समाजवादी पेंशन की सूची से नाम काट दिया है।
विज्ञापन
जबकि शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए अपात्र व्यक्तियों को पेंशन के लिए चयनित किया है। पात्र व्यक्ति पेंशन के लिए भटक रहे हैं।
कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में कई बार ग्रामीणों ने बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से की, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नही दिया।
कहा कि जिलास्तरीय अधिकारियों से समाजवादी पेंशन के लिए बनी सूची का सत्यापन कराते हुए अपात्रों को पेंशन सूची बाहर कर पात्रों को शामिल किया जाए। मांगें पूर्ण न होने पर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर कृष्णा देवी, प्रमीला, इंद्रावती, रजिया देवी, सुनीता, गीतीा, उर्मिला, कमला देवी, रजवंती आदि रहीं।