फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prime Minister's Safe Maternity Clinic will be organized on every 9th of the month

महीने की हर नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का होगा आयोजन

Tue, 19 Apr 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Safe Maternity Clinic will be organized on every 9th of the month
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को राजकीय चिकित्सालयों व 24 तारीख को सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस ठाकुर ने दी। बताया कि सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में विशेषज्ञ और एमबीबीएस चिकित्सक की देखरेख में नि:शुल्क प्रसव पूर्व गुणवत्तापरक जांच व उपचार किया जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला का चिकित्सा अधिकारी परीक्षण और पीएमएसएमए के दौरान उचित तरीके से जांच व उपचार किये जाने से मातृ मृत्यु दर की संख्या को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा की गर्भावस्था के दौरान लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं आवश्यक रूप से जांच कराएं, जिससे किसी भी तरह की समस्या होने से पहले ही उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed