{"_id":"69f3a3248c63c02bc10265d4","slug":"pressured-for-money-the-husband-committed-suicide-out-of-desperation-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-145737-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रुपये के लिए बनाया दबाव, इससे तंग आकर पति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रुपये के लिए बनाया दबाव, इससे तंग आकर पति ने की खुदकुशी
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में गत सात अप्रैल की रात निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकता मिले राजेंद्र प्रसाद के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी आरती ने एक व्यक्ति पर लगातार फोन कर पैसे के लिए दबाव बनाने और उससे तंग आकर खुदकुशी करने का दावा किया है।
कोतवाल राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरती पाठक ने तहरीर में बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद जब उसने पति राजेंद्र का मोबाइल चेक किया तो पाया कि उनकी मोबाइल पर एक नंबर से कई बार व्हाटसएप काल होना पाया गया है।
उनमें उनके पति कह रहे है कि सर आपने मुझे धोखा दे दिया है। इसी तरह अन्य शब्द लिखे गए हैं। उस मैसेज में एक मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। 6 अप्रैल संबंधित मोबाइल नंबर पर 15050 रुपया भेजने का स्क्रीन शाट भी पाया गया।
विज्ञापन
बैंक जाकर पति के खाते का विवरण निकाला तो पता चला कि उन्होंने पीयूष दास अल्कर के खाते में पांच अप्रैल को 7250 रुपये भेजे गए। दावा किया गया है कि उनके फोन में मौजूद वीडियो, आडियो और काल से देखने से स्पष्ट है कि उन्हें अलग-अलग तरह की धमकी देकर पैसा मांगा गया जिसके चलते उन्हें खुदकुशी का कदम उठाना पड़ा। संवाद