फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   President will remain in the district for one hour and 35 minutes

मुख्य खबर-- एक घंटे 35 मिनट तक जिले में रहेंगे राष्ट्रपति

Sat, 13 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
President will remain in the district for one hour and 35 minutes
सोनभद्र। सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ बभनी में रविवार को आयोजित वनवासी समागम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। वह सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर यहां आ जाएंगे और एक घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वनवासी समागम में संबोधन, आश्रम में नव निर्मित छात्रावास और भोजनालय का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सेवा कुंज आश्रम में बने हेलीपैड पर आएंगे। 10 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम स्थत पर पहुंच जाएंगे। यहां आश्रम के लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। 11 बजे तक उनका समय आरक्षित होगा। 11 बजे से 12 बजे तक वह आश्रम के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। छात्रावास और भोजनालय का लोकार्पण, वनवासियों के साथ बातचीत करने के बाद 12 बजकर 15 मिनट पर आश्रम के हेलीपैड पर पहुंचेगे। यहां से मिर्जापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी रहेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुछ केंद्रीय मंत्री भी आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed