फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   President will arrive at Seva Kunj Ashram on 14th, preparations complete

सेवा कुंज आश्रम में 14 को आएंगे राष्ट्रपति, तैयारी पूर्ण

Fri, 12 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
President will arrive at Seva Kunj Ashram on 14th, preparations complete
बभनी चपकी सेवाकुंज हेलीपैड पर जांच करता डॉग स्पर्ट। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में 14 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के होने वाले आगमन को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था, खान-पान और अन्य व्यवस्थाओं को शुक्रवार की शाम तक पूर्ण कर लिया गया। सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने हिस्से का काम अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति यहां वनवासी समागम को संबोधित करेंगे और छात्रावास व भोजनालय का लोकार्पण करेंगे। चार सेफ हाउस और 10 बेड का अस्थायी अस्पताल बना है। स्वास्थ्य विभाग की 15 टीम लगायी गई है। राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलग-अलग हेलीपैड, फ्लीट और सेफ हाउस बनाया गया है। वही स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दृष्टिगत सेफ हाउस, हेलीपैड व फ्लीट में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलीपैड, फ्लीट, सेफ हाउस और कार्यक्रम स्थल पर फिजिशियन डॉ. के नेतृत्व में आठ-आठ सदस्यीय टीम अलग-अलग तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर दस बेड का अस्थायी अस्पताल बना है। जिला अस्पतान, सीएचसी बभनी, म्योरपुर और एनटीपीसी चिकित्सालय बीजपुर में सेफ हाउस बना है। जिले के अलावा मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, कोशांबी, प्रयागराज समेत अन्य जिलों के डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों की कार्यक्रम स्थल समेत अन्य जगहों पर डयूटी लगाई गई है।

बभनी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी लेते क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा

बभनी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी लेते क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed