फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   president sonbhadra visit postpond

29 को सोनभद्र नहीं आएंगे राष्ट्रपति, कार्यक्रम स्थगित

Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
president sonbhadra visit postpond
बभनी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बभनी के कारीड़ाड में 29 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडाड चपकी में 29 नवंबर को होने वाले वनवासी समागम की तिथि परिवर्तन हो गया है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य एव कार्यक्रम संयोजक जेसी विमल कुमार सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को ही श्रीलंका के नए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भारत आने वाले हैं। इसलिए कार्यक्रम 29 को न आयोजित होकर अगली तिथि में होगा। बिमल ने बताया कि 25 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता कराया जायेगा। इसमें प्रदेश पांच सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 27 व 28 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा। इसमें प्रदेश के एक हजार पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगें। उन्होंने बताया कि वनवासी समागम और लोकार्पण, शिलान्यास की तिथि में परिवर्तन किया गया है। शेष सभी कार्यक्रम अपने नियत तिथि पर ही कराये जायेंगे। सभास्थल और हेलीपैड, शौचालयों की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed