फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   President pulled the blueprint for development of tribals in the congregation

समागम में राष्ट्रपति खींच गए वनवासियों के विकास का खाका

Sun, 14 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
President pulled the blueprint for development of tribals in the congregation
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते राष्ट्? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चार राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र में पहली बार रविवार को राष्ट्रपति का आगमन हुआ। राष्ट्रपति ने मंच से जिस तरह संबोधित किया उससे वनवासियों में जोश भर गया। उन्होंने अपने संबोधन में वनवासियों के विकास का खाका खींच दिया। जब उन्होंने यह कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह स्थान एक दिन आधुनिक विकास का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने वनवासियों के विकास के लिए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने केंद्र सरकार को जब यह सुझाव दिया कि वनवासियों की लोक संस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है और इससे एक अलग ही पहचान मिलेगी तो इसका मतलब साफ है कि अब वनवासियों की तरक्की भी तेज होगी। राष्ट्रपति ने जिस तरह से वनवासियों के साथ लगाव दिखाया उससे यहां के वनवासी काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान रामचंद्र जी का भी जिक्र किया। कहा कि वनवासियों के विकास और इनके साथ से ही देश आगे बढ़ेगा। भगवान राम ने भी वनवासियों का साथ पाकर विजय हासिल की। इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी वनवासियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

मिट्टी के घड़े का पानी पीकर सराहा
राष्ट्रपति जब सेवा कुंज आश्रम के अतिथि भवन में पहुंचे तो वहां मिट्टी के घड़े का पानी पीया और सराहना की। पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद ने भी घड़े का पानी पीया। दोनों ने आश्रम के बारे में व्यवस्थापकों से पूछा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रम की व्यवस्थाओं, पेयजल, स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी ली। व्यवस्था में लगे वनवासी बच्चों से भी कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खपरैल के अतिथि गृह में किया विश्राम, 20 मिनट तक गुजारा समय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाती कोविंद सुबह सवा दस बजे आश्रम परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सीधे सेफ हाउस पहुंचे। आश्रम में उनके लिए अलग से सेफ हाउस बनवाया गया था लेकिन वे खपरैल वाले अतिथिगृह में ही रुके। यहां करीब 20 मिनट तक विश्राम किया। आश्रम के लोगों की मानें तो यहां से उनका पुराना नाता है। इसके पहले जब या आए थे तब भी इसी अतिथि गृह में रुके थे।

सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में देशी घड़ा का पानी पीते राष्ट्रपति रामनाथ क

सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में देशी घड़ा का पानी पीते राष्ट्रपति रामनाथ क- फोटो : SONBHADRA

सोनभद्र के सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में परिसर का निरीक्षण करते राष्ट्र?

सोनभद्र के सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में परिसर का निरीक्षण करते राष्ट्र?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed