फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Presentation of the program superb

शानदार रही कार्यक्रमों की प्रस्तुती 

Fri, 15 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 15 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Presentation of the program superb
एनटीपीसी रिहंद के इंद्रधनुष प्रेक्षागृह में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ऩृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं।
 अनपरा कालोनी स्थित अंबेडकर पार्क में अजा/अजजा कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से गुरुवार की रात अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि जीएम इं. एके सिंह, जीएम प्रशासन इं. आरपी सिंह, इं. चंडी प्रसाद मिश्र, अनिल कुमार ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक बताया। संचालन वीके आनंद ने किया। 
विज्ञापन



 बीजपुर एनटीपीसी रिहंद के इंद्रधनुष प्रेक्षागृह में भी समिति ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामदास, जयगोपाल, रवि मल्होत्रा, हरेराम सिंह ने विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष दशरथ सोनकर और संचालन परमेश्वर भारती ने किया। जीएम रंजन कुमार, एके केशरी, सीएमओ डॉ. कृष्णा मल्ल, एजीएम जीसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शक्तिनगर एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) आवासीय परिसर में समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना के ईडी राजेश कुमार भटनागर ने किया। वनिता समाज की अध्यक्ष शशि भटनागर, डॉ. जयश्री दिवाकर मौजूद रहे। शक्तिनगर: कोटा ग्राम पंचायत के एनपीसीसी कालोनी में गुरुवार की रात अंबेडकर जयंती मनाई गई। भाजपा नेता केसी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, वेदप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed