{"_id":"589b5fde4f1c1b875237a594","slug":"preparations-completed-nominations-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, नामांकन आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, नामांकन आज से
sonbhadra
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए गुुरुवार से नामांकन शुरू होगा। चारों विधान सभा के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में अलग-अलग कक्ष बनाया गया हैै। इसको लेकर आरओ की तैनाती की जा चुकी हैै। खनन विभाग के दफ्तर से लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात होगी। जिले की चार सीटों के लिए मतदान आठ मार्च को होगा। जबकि नामांकन गुरुवार से होगा। नामांकन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। विधानसभा वार नामांकन कक्ष तैयार किये गए हैं। इसमें विधान सभा घोरावल के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कक्ष, राबर्ट्सगंज का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी, ओबरा का नामांकन न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड कक्ष और विधानसभा दुद्धी के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय वन बंदोबस्त अधिकारी कलेक्ट्रेट कक्ष में होगा। सभी कक्षों के लिए आरओ तैनात कर दिये गए हैं।
इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। कलेक्ट्रेट को जोडने वाली सड़क पर पहला बैरियर, कलेक्ट्रेट के करीब खनन विभाग के कार्यालय के पास दूसरा और कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के पास तीसरा बैरियर लगाया जाएगा। तीसरे बैरियर के आगे गेट नंबर एक से नामांकन करने वाले प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन के लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल पूरी तरह से पैक रहेगा। इसके लिए चार जगहों पर बैरियर बनाए गए हैं। एक बैरियर कलेक्ट्रेट के दूसरे गेट पर भी रहेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करे। प्रवेश से पहले सभी की सघन तलाशी कराई जाएगी। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा के लिए तीन सीओ, पांच थानों के प्रभारी, दो प्लाटून पीएसी तैनात होगी। सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चंद्र प्रकाश शुक्ला करेंगे।