फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparation to shift blood bank in district hospital premises

Sonebhadra News: जिला अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक शिफ्ट करने की तैयारी

Tue, 08 Oct 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Preparation to shift blood bank in district hospital premises
जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी से ब्लड बैंक चार किलोमीटर दूर होने से मरीजों को परेशानी होती है। इसके मद्देनजर ब्लड बैंक को अस्पताल परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी है। करीब दो दशक पहले जिला अस्पताल राॅबर्ट् र्सगंज नगर में ही संचालित होता था। बाद में सेवाओं को विस्तार देने के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी में स्थापित किया गया। ब्लड बैंक राॅबर्ट् र्सगंज में ही रह गया। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को ब्लड लेने के लिए जिला अस्पताल से चार किमी दूर राॅबर्ट्सगंज जाना पड़ता है। उन्हें ब्लड लेकर आने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। एक परिसर में ही मरीजों को सभी सेवाएं मिलें। इसके लिए प्रबंधन की ओर से नगर में संचालित ब्लड बैंक को अस्पताल परिसर में संचालित करने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए पूर्व में निर्मित ट्राॅमा सेंटर भवन का चयन किया गया है। अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जिला अस्पताल से चार किमी होने के कारण उच्चाधिकारी ब्लड बैंक का निरीक्षण नहीं कर पाते है। ऐसे में ब्लड बैंक कर्मचारी मनमानी करते हैं। तीमारदारों से बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed