फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pregnant wife faints upon seeing husband body Tractor-trolley claims two lives couple married one year ago

पति की लाश देख गर्भवती पत्नी बेहोश: ट्रैक्टर ट्राली ने ली दो की जान, एक साल पहले हुई थी शादी; परिवार में मातम

Mon, 03 Aug 2026 09:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 09:03 PM IST
सार

UP Accident: सोनभद्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में बेटे सत्यम ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि घायल पिता संतोष की वाराणसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। एक वर्ष पहले ही सत्यम की शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Pregnant wife faints upon seeing husband body Tractor-trolley claims two lives couple married one year ago
पोस्टमार्टम हाउस के बाद बैठी महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के कलवारी-खलियारी राजमार्ग (रॉबटर्सगंज-घोरावल मार्ग) पर बने गड्ढे काल बन गए। गड्ढों से बचने के चक्कर में रविवार की रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के साथ ही ट्राली से बाइक टकराने के बाद बेटे शिवम (22) की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता संतोष (45) ने वाराणसी पहुंचने पर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन




एक साल पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती थी। परिवार में नए मेहमान आने की खुशी भी बनी हुई थी लेकिन रविवार की रात हुई घटना ने जहां मातम जैसी स्थिति बना दी। वहीं परिवार के साथ ही नात-रिश्तेदार भी घटना से स्तब्ध रह गए। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर संवेदना जताने वालों की भारी भीड़ बनी रही। दोपहर में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनवार कला निवासी संतोष चौहान की शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर में खेती-बारी है। रविवार को वह बड़े बेटे सत्यम के साथ वहीं गए हुए थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब दोनों बाइक से घर के निकले। जैसे ही जैत गांव के पास पहुंचे, राबटर्सगंज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर मौजूद गड्ढे से बचने के लिए अचानक से ट्रैक्टर मोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शाहगंज की तरफ से आ रही बाइक ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्राली से तेजी से जा टकराई। सिर में गहरी चोट लगने से बाइक चला रहे सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए वहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। 

वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव लेकर वापस लौटे परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता-पुत्र की मौत के बाद अब परिवार का एकमात्र सहारा छोटा बेटा शिवम (19) रह गया है।

स्तब्ध कर देने वाली घटना को देखते हुए नात-रिश्तेदारों, परिचितों की पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ लगी रही। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने भी पहुंचकर संवेदना जताई और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed