{"_id":"5f6a398e8ebc3e6ccc70c2ee","slug":"prakash-chandra-becomes-sdm-of-newly-created-obra-tehsil-sonbhadra-news-vns5488011138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसृजित ओबरा तहसील के प्रकाश चंद्र बने एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसृजित ओबरा तहसील के प्रकाश चंद्र बने एसडीएम
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की नवसृजित ओबरा तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। डीएम एस. राजलिंगम ने दुद्वी के एसडीएम प्रकाश चंद्र को ओबरा का एसडीएम और कलेक्ट्रेट मुख्यालय के डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार को दुद्वी का उपजिलाधिकारी बनाया है। बृजेश कुमार वर्मा तहसीलदार दुद्वी को सदर तहसीलदार, यहां तहसीलदार रहे सुनील कुमार को तहसीलदार ओबरा, सुरेश चंद्र तहसीलदार न्यायिक राबर्ट्सगंज को तहसीलदार दुद्वी और रवि प्रजापति नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज को नायब तहसीलदार ओबरा के पद पर तैनात किया गया है। मंगलवार को नवागत एसडीएम ने ओबरा में अस्थायी तहसील चालू करने के लिए भवन का निरीक्षण किया। जल्द कामकाज शुरू हो जाएगा।
ओबरा तहसील में सदर तहसील के 105 गांव और घोरावल के 10 गांव शामिल है। इस तहसील में 58 लेखपाल और छह कानूनगो क्षेत्र है। राबर्ट्सगंज तहसील के 54 लेखपाल, पांच कानूनगो क्षेत्र और घोरावल के 4 लेखपाल व एक कानूनगो क्षेत्र है। पिछले दिनों डीएम ने ओबरा में भ्रमण कर अस्थायी भवन में तहसील चालू करने की बात कहीं थी। उन्होंने सदर एसडीएम कृपाशंकर पांडेय को शीघ्र तहसील भवन के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव मुहैया कराने का आदेश भी दिया था। आदेश के क्रम में चोपन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा समेत कई जगहों पर राजस्व विभाग की टीम जमीनों की मापी कर चुकी है। शीघ्र तहसील प्रशासन की ओर से डीएम को प्रस्ताव भेजने की बात कहीं जा रही है। ओबरा तहसील के लिए एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा विजय शंकर श्रीवास्तव सहायक वासिल बाकी नवीस तहसील राबर्ट्सगंज को प्रस्तुतकार न्यायालय एसडीएम ओबरा, राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रस्तुतकार न्यायालय तहसीलदार न्यायिक सदर को न्याय मोहर्रिर न्यायालय तहसीलदार ओबरा पर सबद्व, भगवान सिंह राजस्व सहायक द्वितीय को सहायक वासिल बाकी नवीस तहसील ओबरा से सबद्व किया गया है। नवागत एसडीएम प्रकाश चंद्र का कहना है कि जल्द कामकाज शुरू हो जाएगा। तहसील के भवन के रंगाई और पुताई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
-
वर्जन
ओबरा तहसील में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत अन्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। नवसृजित तहसील में शीघ्र ही कामकाज शुरू हो जाएगा।-एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी