{"_id":"612149a48ebc3e79bc3b7cf8","slug":"pradooshan-ke-khilaaph-chakkaajaam-kee-chetaavanee-sonbhadra-news-vns607244642","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। क्षेत्र में प्रदूषण का कारक बने नियम विरुद्ध कोयला परिवहन को लेकर जनता की लामबंदी शुरू हो गई है। शनिवार को इस मामले को लेकर संयुक्त मोर्चा से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंप कर साफ कर दिया कि परिवहन को लेकर बनाए गए नियमों का पालन शुरू नहीं हुआ तो जाम लगाया जाएगा। प्रदूषण के मसले पर प्रशासन व कोल प्रबंधन को सप्ताह भर का अल्टीमेटम दिया गया।
ट्रक और ट्रेलरों के जरिए एनसीएल की खदानों से विभिन्न स्थानों के लिए की जा रही कोयला ढुलाई के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कोयला भरे वाहनों पर तिरपाल डालना, सड़क पर गिरने वाले कोयले की निरंतर सफाई व परिवहन मार्ग पर पानी का छिड़काव मुख्य है। आरोप है कि नियमों के पालन में खानापूर्ति से प्रदूषण की स्थिति भयावह हो गई है। नाराज लोगों का कहना है कि कोयला खदानों से हो रहे कोल परिवहन के कारण समूचे परिक्षेत्र में सड़कों पर उड़ती कोयले की धूल के कारण जीवन नारकीय हो गया है। अनियंत्रित गति से दौड़ते बेकाबू ट्रेलरों के कारण सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। दुद्धीचुआ कोयला खदान मोड़ से लेकर खड़िया बाजार तक उड़ती धूल के गुब्बार के कारण रहवासियों के सांसों में जहर घुल रहा है। अनियंत्रित कोल परिवहन पर नकेल कसने एवं ठोस निष्कर्ष निकालने के लिए जिला पंचायत सदस्य पानपति देवी, चिल्काडांड ग्राम प्रधान हीरालाल की मौजूदगी में अंबेडकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता व महामंत्री योगेश सिंह ने शक्तिनगर एसएसआई संतोष यादव (प्रभारी) को शनिवार को ज्ञापन सौंपा।