फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power to lay siege to the Collectorate

विद्युत के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव

Wed, 30 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 30 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Power to lay siege to the Collectorate
कलेक्ट्रेट में भाजपा के विराट जन अधिकार आंदोलन धरने को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा।
जिले को बिजली कटौती से मुक्त करने, स्थानीय युवकों को क्षेत्र के कारखानों में रोजगार देने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। बाद में एडीएम रामचंद्र को राज्यपाल ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि यदि सुनवाई नहीं हुई आंदोलन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन



घेराव स्थल पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश सपा सरकार के कुशासन से जल रहा है। नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूर अपने हक से वंचित हैं। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता सपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि सूूबे में सर्वाधिक राजस्व देने वाला सोनभद्र जनपद सर्वाधिक उपेक्षा का शिकार है। 
विज्ञापन



 सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जिले में रोजगार न मिलने के कारण श्रमिक पलायन कर रहे है। पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार सोनभद्र से सौतेला व्यवहार कर रही है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसानों को अभी तक सूखा राहत का चेक नहीं मिला है11। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव, नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व विधायक तीरथ राज, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, ओपी पांडेय, बिंदू जायसवाल और रूद्रदेव दूबे ने कहा कि खुलेआम अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह पटेल, रामलखन सिंह, जितेंद्र सिंह,अजीत चौबे, शशि त्रिपाठी, अमरनाथ पटेल, सुमन केशरी, अनूप तिवारी, आलोक सिंह, नागेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed