फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   power

पिपरी पावर हाउस में फाल्ट, आपूर्ति ठप

Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
power
बभनी। सब स्टेशन में लगे इनकमिंग स्वीच गियर पर बिजली गिर जाने के कारण क्षेत्र में विगत दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। जब स्वीचगियर बन कर तैयार हुआ तो पावर हाउस से 33 केबीए की लाइन में फाल्ट होने के कारण पावर हाउस में काम होने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली के न आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात में तेज बारिश और बिजली की चमक गरज के साथ तेज बिजली की तड़क से सब स्टेशन में लगे इनकमिंग स्वीच गियर में आग लग जाने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार की रात 12 बजे तक स्वीच गियर का काम कर लाइन बहाल कर दिया गया तो पिपरी पावर हाउस से 33 केबीए में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे बभनी और बीजपुर क्षेत्र के समूचे गांव अंधेरे में हैं। क्षेत्र में लगातार बारिश होने तथा बिजली की चमक गरज और आंधी तूफान के आने से पिंपरी पावर हाउस से सब स्टेशन में आने वाली मेन लाइन में खराबी आ गई है। इससे बभनी, नधिरा सब स्टेशन से संचालित होने वाले नधिरा, संवरा, डूभा, असनहर, बभनी, सतबहनी, बजिया, छिपिया, बड़होर, सालेनाग, बरवाटोला, बचरा, शीशटोला, भंवर, जिगनहंवा, आसनडीह, पोखरा, चैनपुर, मचबंधवा, चकसानी, चौना, बैना, कोंगा, घघरा, घघरी, बरवें, चपकी, कारीडांड सहित समूचे गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके साथ ही बीजपुर के डोडहर, नेमना, चेतवा, जरहां, पिंडारी, सेधकाडांड आदि गांवों में भी बिजली आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता हरीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, हीरालाल, बेचन, सुनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार रामपति ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed