{"_id":"4af45e2152e97d60b058558e86a3e350","slug":"power-of-attorney-to-discuss-raising-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकालतनामा फीस बढ़ाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकालतनामा फीस बढ़ाने पर चर्चा
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र बार एसोसिएशन हाल में बुधवार को वकीलों की आमसभा हुई। इसमें आय बढ़ाने के लिए गहन मंत्रणा की गई। बैठक के नाते न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन वकीलों की आय में कोई इजाफा नहीं हो रहा है।
इसी के मद्देनजर आमसभा की बैठक बुलाकर सभी लोगों का विचार सुना गया। इसमें आय बढ़ाने के लिए वकालतनामा की फीस अन्य जिलों की तरह सौ रुपये निर्धारित किए जाने पर मंत्रणा की गई।
ऐसा होने पर वकील, स्टाम्प बेंडर और बार एसोसिएशन तीनों को लाभ होगा। लेकिन यह निर्णय दूसरे बार एसोसिएशन के सदस्यों, स्टांप वेंडरों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श के बाद ही लागू किया जाएगा। संचालन महामंत्री अंशुमान सिंह ने की। इस मौके पर एमपी पांडेय, केएन मिश्र, भोला सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, बी सिंह, डीके मौर्या, जीएस राय, ओपी राय, महेंद्र शुक्ला, राजीव गौतम, महेंद्र प्रसाद, पीए खान आदि मौजूद रहे।