फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of young man found in passenger shelter; identity unknown.

Sonebhadra News: यात्री शेड में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 27 Sep 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found in passenger shelter; identity unknown.
रामगढ़। मांची थानाक्षेत्र के चिचलीक गांव में रविवार को एक निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के सामने बने यात्री शेड में एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह युवक करीब छह-सात महीने पहले गांव में आया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था और गांव में घूमकर लोगों से मांगकर अपना भरण-पोषण करता था। वह बोल भी नहीं पाता था। पिछले कई महीनों से वह गांव में ही रह रहा था। ग्राम प्रधान पनौरा राजकुमार ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मांची थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पनौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मांची थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed