फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power cuts from Gurma feeder, consumer upset

गुरमा फीडर से बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान

Thu, 08 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Power cuts from Gurma feeder, consumer upset
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा फीडर से अनियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फीडर से बिजली कटौती के चलते मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन न्याय पंचायत नगवां विकास खंड से लेकर चोपन ब्लाक के पटवध, कनछ, कन्हौरा, झरिया, चकरिया, ससनई व बिहार बार्डर तक के उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने पीने के पानी के साथ ही उमस भरी गर्मी में घर में रहना मुश्किल हो रहा है। उपभोक्ता सुरेंद्र, सुभाष, राकेश, सूरज, रामकिशन, अर्जुन, श्यामा, राकेश, राजू आदि लोगों का कहना है कि रात दस बजे बिजली आती है और चार बजे भोर में कट जाती है। दिन के समय अघोषित कटौती की जा रही है। आये दिन तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली आपूर्ति में कब सुधार होगा, इसकी कोई समय सीमा नहीं हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। बिजली विभाग के अवर अभियंता अरुण का कहन है कि अवईं में बन रहे बिजली उपकेंद्र के चालू होने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed