फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power cuts angry lawyers put the jam

बिजली कटौती से नाराज वकीलों ने लगाया जाम

Thu, 20 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 20 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Power cuts angry lawyers put the jam
बिजली की अनियमित कटौती से नाराज वकीलों ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकालकर एक्सईएन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे पर रीवा-रांची हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन


इसकी वजह से घंटों जाम लगा रहा और यात्रियों को घोर परेशानी हुई। मांगों का ज्ञापन एसडीएम डा. विश्राम  सिंह को सौंपा। एसडीएम के आश्वासन पर जाम हटा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं ही वहीं दूसरी ओर एक्सईएन की ओर से मनमानी करते हुए शहरी फीडर के लाइन को ग्रामीण फीडर नधिरा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील चौराहा पहुंचकर रीवां-रांची हाईवे को जाम कर दिया।

जुलूस की अगुवाई कर रहे दुद्धी बार के अध्यक्ष रामपाल जौहरी और अधिवक्ता दिनेश  अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश सरकारी की महात्वाकांक्षी योजना के तहत सभी तहसील मुख्यालयों को 33/11 केवीए विद्युत सब स्टेशन बनाने के अनुक्रम में  रेलवे स्टेशन दुद्धी के पास एक विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया है।

जिसे पिपरी पावर हाउस से 33 केवीए की लाइन बनाकर स्वतंत्र रुप से जोड़ने के  लिए प्रस्तावित है। पोल गाड़कर लाइन भी बना दिया गया है। कुछ काम बाकी है,


 लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हुए पिपरी के बजाय नधिरा फीडर से जोड़ने की फिराक में हैं। जितेंद्र श्रीवास्तव और कुलभूषण  पांडेय ने कहा कि नधिरा फीडर ग्रामीण फीडर में आता है और दुद्धी शहरी फीडर में। प्रदर्शन करने वालों में रामजी पांडेय, राजकुमार अग्रहरि, दिलीप पांडेय, कृष्ण देव, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed