फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Postal workers will open the account of daughters from door to door

घर-घर जाकर बेटियों का खाता खोलेंगे डाककर्मी

Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Postal workers will open the account of daughters from door to door
सोनभद्र। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत डाक विभाग ने दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों का खाता खोलने में जोरों से जुट गया है। जल्द ही डाककर्मी घर-घर जाकर भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चियों का खाता खोलेंगे। जिले की 115 आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र में भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत दस वर्ष से कम उम्र के सभी बेटियों के खाते खुलवाने का निर्देश दिया है। महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार डाकघर व बैंकों के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना संचालित कर रही है। योजना के तहत बेटियों के खाते में जमा रुपये निश्चित समय के बाद अच्छी धनराशि के रूप में मिलेगी। इस धनराशि को बेटियों की पढ़ाई या उनके विवाह में उपयोग किया जा सकता है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को घर-घर तक पहुंचने की जिम्मेदारी डाक विभाग को सौंपी है। डाक विभाग सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चियों का खाता खोलने में जुट गया है। अब डाकिया घर-घर जाकर जिसके यहां दस वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के स्वजन को योजना के लाभ बताकर खाता खुलवाने का काम करेंगे। बच्चियों के खाते में एक साल में 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर भुगतान किया जाएगा। सरकार 18 वर्ष की उम्र में शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत राशि निकालने की व्यवस्था की है। इस संबंध में मुख्य डाकघर राबटर्सगंज के पोस्टमास्टर रमेश तिवारी का कहना है कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज के अलावा जिले के करीब 22 उप डाकघरों में बच्चियों का खाता खोलने का कार्य जारी है। डाकिया समेत अन्य कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बच्चियों का भी खाता खोलने का काम करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed