फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pornographic video created using AI, girl's marriage broken

Sonebhadra News: एआई से बनाया अश्लील वीडियो, युवती की तुड़वा दी शादी

Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pornographic video created using AI, girl's marriage broken
सोनभद्र/रेणुकूट। पहले लगभग दो साल तक सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट के जरिये एक युवती और उसके परिवार के महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की गई। पीड़ित परिवार की तरफ से गुहार लगाए जाने के बाद भी जब पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई तो उसी परिवार के युवती की होने वाली ससुराल में रजिस्टर्ड डाक से आपत्तिजनक सामग्री भेजकर शादी तोड़वा दी गई। इसके चलते जहां पीड़िता सदमे में चली गई है। भाई की तहरीर पर पिपरी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने दो दिन पूर्व पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दो वर्षों से सोशल मिडिया के माध्यम से विभिन्न तरीकों से उसके परिवार के सदस्यों एवं महिला के बारे में आपत्ति जनक व गंदे शब्दो का प्रयोग करते हुए पोस्ट की जा रही थी। समय-समय पर थाना और साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी सूचना भी दी जा रही थी। दिसंबर 2025 में उसने बहन की शादी चोपन थाना क्षेत्र में तय की। 12 दिसंबर 2025 को सगाई भी हो गई। इसके बाद किसी व्यक्ति ने अगले ही दिन पिपरी बाजार के कुछ लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से एआईजनित आपत्तिजनक व गंदा वीडियो भेजा। इसके बाद पोस्ट ऑफिस के जरिये चार स्पीडपोस्ट उसके होने वाली ससुराल भेजे गए। उसके जरिए गंदे व अश्लील शब्दों भरे पत्र डाले गए। पत्रों के मिलने के बाद जहां शादी तय हुई थी वहां से रिश्ता तोड़ दिया गया। पीड़ित का दावा है कि इसके चलते जहां पूरा परिवार सदमे में है। वहीं उसके बहन की हालत भी काफी खराब हो गई है। दावा किया है कि यह स्पीड पोस्ट 14 मार्च 2026 को दोपहर 12.12 बजे से से 12.15 बजे के बीच रेणुकूट पोस्ट आफिस से किया गया है। प्रभारी निरीक्षण प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed