फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pollution caused action to maintain the standard of care

प्रदूषण मानक का ख्याल न रखने पर हुई कार्रवाई

Thu, 12 Jan 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 12 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
 बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्रों में गुरुवार की शाम प्रशासनिक अमले में क्रशर प्लांटों पर छापा मारा। कमियां पाए जाने पर आठ प्लांटों को सीज कर दिया गया। गुरुवार की शाम बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में जांच पड़ृताल के दौरान कमियां ही कमियां मिली।रमेश स्टोन प्रथम एवं द्वितीय यूनिट, सुशील ग्रीट, सिद्धिविनायक स्टोन, अवध इंजीनियरिंग वक्र्स, राजा स्टोन एवं शारादह स्टोन पर कमियां पाई गई।
विज्ञापन



मानकों का पालन न करने और बार-बार आदेशों के बावजूद नियमों की अनदेखी के कारण संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जहां पाया की खनन क्षेत्र क्रिटकली पोल्युटेड एरिया में आता है। प्रदूषण रोकथाम के लिए कई बार क्रेशर मालिकों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी क्रेशर मालिकों की लापरवाही से क्रेशर इकाइयों के संचालन से धूल उत्सर्जित हो रही है। नियम विरूद्ध क्रेशर प्लांटो पर डोलो स्टोन पत्थरों को एकत्र किया जाना पाया गया। जिसके कारण  क्रेशर प्लांटो को प्रतिबंधिंत कर सीज कर दिया गया। प्रतिबंधित क्रेशर प्लांटों की निगरानी की जिम्मेदारी डाला चौकी को दिया गया है। बताया की के्रशर प्लांट को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


टीम को देखते ही क्षेत्र मे अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई क्रेशर प्लांट मालिक अपने प्रतिष्ठान को बंद करके फरार हो गए। टीम में नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह, खनन विभाग के वरिष्ठ सर्वेयर राजनाथ प्रजापति, बेद प्रकाश शुक्ला, संतोष पाल, प्रदूषण विभाग के सहायक वैज्ञानिक प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, बिजली विभाग के अवर अभियंता अरबिंद कुमार मौर्य, बन विभाग एवं सुरक्षा व्यवसथा में डाला पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed