फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Om Som Someshwaraya Namah: ... Devotees performed Jalabhishek of Mahadev

ओम सोम सोमेश्वराय नम: ... महादेव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Om Som Someshwaraya Namah: ... Devotees performed Jalabhishek of Mahadev
रॉबर्ट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद
सोनभद्र/घोरावल। सावन के अंतिम सोमवार पर गुप्तकाशी में काशी जैसा नजारा दिखा। शिवद्वार में श्री उमामहेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से देर रात तक लंबी कतार लगी रही। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक डेढ़ लाख भक्तों ने दर्शन किया। इसमें 10 हजार डाक बम कांवड़िया भी शामिल रहे। जिले के अन्य शिवालयों में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं था। ओम सोम सोमेश्वराय नम: का उच्चारण करते हुए भक्तों ने महादेव का अभिषेक किया। शिवद्वार धाम के पास रविवार की दोपहर बाद से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा था। मिर्जापुर के बरियारघार और विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित रामसागर से जल लेकर डाक बम कांवड़ियां आधी रात में पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी सुरेश गिरि के साथ सुभाष गिरि, शिवराज गिरि, अजय गिरि और सतीश गिरि ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की मंगला आरती की। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रात करीब एक बजे सबसे पहले डाक बम कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं और अन्य कांवड़ियों के जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान पूरा शिवद्वार धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि देर शाम तक करीब 60 हजार कांवड़ियों और 10 हजार डाक बम कांवड़ियों समेत डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर चुके थे।
विज्ञापन

उधर, गौरीशंकर धाम, बरेला महादेव, रॉर्बट्सगंज के वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ मंदिर, रौंप स्थित पंचमुखी महादेव सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिला-पुरुषों ने कतार में लगकर भूतभावन भगवान शिव का जलाभिषेक और आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed