फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat assistants demanded an increase in honorarium and regularization of their services.

Sonebhadra News: पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण की मांग की

Tue, 25 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants demanded an increase in honorarium and regularization of their services.
सोनभद्र। पंचायत सहायकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने और स्थायी सेवा नियमावली लागू करने की मांग की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। पंचायत सहायकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में बताया गया कि गत एक जून को मांग पत्र दिया गया था। इसके बाद तीन जून को शासन स्तर पर प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। प्रमुख सचिव पंचायती राज ने मांगों के समाधान के लिए दो माह का समय मांगा था। निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद कोई सकारात्मक आदेश जारी नहीं हुआ। इससे पंचायत सहायकों में गहरा असंतोष है। यूनियन ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। यह ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष होगा। न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर मानदेय देने का विकल्प भी रखा गया। संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाने की भी मांग है। महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश और स्थानांतरण नीति लागू करने को कहा गया। आगामी ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में पंचायत सहायकों को 50 फीसदी शैक्षिक आरक्षण देने की मांग भी की गई। यूनियन ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में सकारात्मक निर्णय न होने पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed