{"_id":"66e5deb46f44dea27706a24c","slug":"policeman-posted-at-babhni-police-station-found-suffering-from-dengue-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117946-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बभनी थाने में तैनात पुलिसकर्मी मिला डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बभनी थाने में तैनात पुलिसकर्मी मिला डेंगू पीड़ित
विज्ञापन
बभनी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ गया है। बभनी सीएचसी में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को कैंप लगाकर पुलिसकर्मियों में मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू के संक्रमण की जांच की गई। बभनी थाने में तैनात सिपाही सुधीर कुमार की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई। शरीर में तेज दर्द और बुखार होने पर बभनी सीएचसी में जाकर खून जांच कराया। जांच में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सिपाही का सिरम भी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी के अधीक्षक डाॅ. राजन सिंह पूरी टीम के साथ बभनी थाने पहुंचे और कैंप लगाकर 23 पुलिसकर्मियों की जांच की। जांच में सभी जवानों की रिपोर्ट निगेटिव निकली।
डाॅ. राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जांच में पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मी के सिरम को जांच के लिए भेजा गया है। शनिवार को कैंप के माध्यम से थाने में जांच की गई। परिसर में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी कराया गया है। स्वास्थ्य टीम में डाॅ. अरविंद कुमार, डीके भारती, आशीष चतुर्वेदी, आशा कार्यकर्ता आदि रहे।