फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police team that solved the murder case honored

Sonebhadra News: हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Fri, 20 Sep 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police team that solved the murder case honored
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से लोढ़ी स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में प्रबुद्ध व्यवसायियों का सम्मान और मनोनयन किया गया। इस दौरान नगर के चर्चित दंपती हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि आगे भी मिलकर हम चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने कहा कि जांबाज पुलिस अधिकारियों का सम्मान करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद अपराधियों के दिल में कानून का डर बना है तो दूसरी ओर नगर के व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। संचालन कर रहे जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह ने अपील की कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए अपने दुकानों एवं आवास पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगवाएं, जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने नगर के सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगवाने की मांग रखी। इस मौके पर धर्मराज सिंह, सुशील पाठक, हनुमान जायसवाल, गुरविंदर सिंह, विजय कनोडिया, अरविंद जायसवाल, परमेश जैन, जसकीरत सिंह, कुशाग्र शर्मा, दीप सिंह पटेल, टीपू अली, पंकज कनोडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed