Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police team attacked, vehicle windows broken, head constable injured

Sonebhadra News: पुलिस टीम पर हमला, वाहन के शीशे तोड़े, हेड कांस्टेबल घायल

Sat, 13 Dec 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked, vehicle windows broken, head constable injured
कोन। थाना क्षेत्र के कचनरवा ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला हड़वरिया (परसवा) में बृहस्पतिवार की देर रात विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। पथराव कर पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए। एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। मामले में पुलिस ने 11 नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि हड़वरिया के रहने वाले सुदर्शन राम ने रात करीब 8 बजे डायल-112 पर सूचना दी कि उनके उनके बेटों और बहुओं में मारपीट हो रही है। इस पर पीआरवी ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु घटनास्थल पर पहुंचे। वहां विवाद को शांत कराने के साथ ही सभी को थाने चलने के लिए कहा गया। संबंधित परिवार के लोग मौके पर ही पंचायत कराने की बात पर अड़ गए। कुछ ही देर में गांव के दूसरे भी लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। हालात बेकाबू होते देख पीआरवी टीम की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस टीम भेजी गई। इस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते हेड कांस्टेबल संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। शुक्रवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी थी।
विज्ञापन

बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की गई है। अभी 11 लोगों की पहचान की गई है। इन्हें नामजद किया गया है। शेष अन्य के खिलाफ भी बीएनएस की धाराओं और 7 सीएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पांच को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन - पुलिस टीम विवाद को सुलझाने गई थी। वहां उन पर हमला बोलकर घायल करने की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया गया है। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed