{"_id":"627fe9385d7f926ece3c7a3d","slug":"police-station-resolution-day-then-the-complainant-returned-with-assurance-sonbhadra-news-vns6535621127","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस: फिर आश्वासन लेकर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस: फिर आश्वासन लेकर लौटे फरियादी
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को थाना समाधान दिवस में 77 मामले पहुंचे। इसमें सिर्फ 19 का मौके पर निस्तारण हो पाया। राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी न होने से राजस्व विवाद से जुड़े मामलों में सुनवाई नहीं हो पाई। सभी प्रकरणों में अलग से टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश के साथ उन्हें संबंधितों को सुपुर्द कर दिया गया। लिहाजा त्वरित न्याय की आस लेकर दूरदराज से पहुंचे ज्यादातर फरियादी आश्वासन की घुट्टी पीकर लौट गए।
रायपुर थाने में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। एएसपी के समक्ष सात मामले पहुंचे, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण हो गया। सदर कोतवाली में सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 18 फरियादियों ने फरियाद लगाई। सीओ ने एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया। इसके अलावा थाना घोरावल में नौ प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का तत्काल निस्तारण हो गया। थाना बभनी पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का निस्तारण, थाना दुद्धी पर 05 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण, कोन में 05 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण, बीजपुर में 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इसी तरह से थाना अनपरा में 02 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ, जिनमें से 01 का निस्तारण, जुगैल में 03 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 01 का निस्तारण, करमा में 06 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए और सभी का निस्तारण कर दिया गया। पन्नूगंज में 03, थाना रामपुर बरकोनिया में 01, ओबरा में 01, मांची में 01, म्योरपुर में 02, शाहगंज में 01, चोपन में 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। हाथीनाला, थाना शक्तिनगर, पिपरी, विंढमगंज और महिला थाना पर कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त नहीं हुआ।