फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police helpless in front of thieves, challenge to deal with Naxalites

चोर-उचक्कों के आगे बेबस पुलिस, नक्सलियों से निपटना चुनौती

Wed, 22 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police helpless in front of thieves, challenge to deal with Naxalites
सोनभद्र। नक्सल प्रभावित जिले की पुलिस चोर-उचक्कों के आगे बेबस हो गई है। चोर कहीं घर का ताला तोड़कर माल समेट ले जा रहे हैं तो कहीं दुकान खंगाल दे रहे हैं। चौराहों-तिराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से सरेआम बाइक-कार चोरी हो जा रही है। पुलिस हर जगह बस लकीर पीटने में मगन है। सदर कोतवाली क्षेत्र का तो हाल और भी बुरा है। पिछले दो माह में यहां एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। एक-दो घटनाओं का खुलासा भी हुआ तो खुद पीड़ितों ने ही चोरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी भयभीत हैं। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में भी वह इस पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं। पुलिस की सक्रियता का यह हाल तब है जब पुलिस विभाग के आला अफसर भी इसी कोतवाली क्षेत्र में निवास करते हैं।
विज्ञापन

केस एक
राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर स्थित बिजौली गांव में फौजी सत्येंद्र देव पांडेय के घर से 20 सितंबर की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने 1.20 लाख रुपये नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान समेट ले गए। पीड़ित के मुताबिक कुल साढ़े चार लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

केस दो
राबर्ट्सगंज नगर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर डाकघर के सामने 22 अगस्त की रात छत काटकर अंदर घुसे चोरों ने रमाकांत शुक्ल के मेडिकल स्टोर से 1.03 लाख रुपये नकद उठा ले गए। चोरी की यह वारदात सीसी टीवी फुटेज में कैद हुई थी। व्यापारी की ओर से पुलिस को फुटेज भी सौंपा गया, बावजूद अब कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
महिला थाने के समीप एक दुकान से करीब बीस दिन पूर्व चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल उड़ा दिया। इसके अलावा शिवाजी मिनी स्टेडियम के पास से सथवल निवासी ईश्वर प्रसाद शुक्ल, एलआईसी कार्यालय के पास से शिक्षक रामेश्वर नाथ की बाइक एक माह के अंदर चोरी हुई थी। किसी मामले में पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

अभी हाल ही में कार्यभार मिला है। फिर भी चोरी के जो भी मामले लंबित हैं, उनका शीघ्र खुलासा करने का प्रयास होगा। चोर-उचक्कों व अन्य शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती से कार्य किया जाएगा। - सत्यनारायण मिश्र, नगर कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed