फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police FIR against teenager for molesting minor girl in Sonbhadra

Sonbhadra News: घर में घुसकर नाबालिग से की छेड़खानी, विरोध पर की मारपीट; आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 20 Dec 2023 01:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Police FIR against teenager for molesting minor girl in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धमकी देने और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों से आरोपी समेत पांच लोगों का चालान किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
13 वर्षीय पीड़िता की मां ने घोरावल कोतवाली में तहरीर बताया है कि एक किशोर ने रविवार रात घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही धमकी दी। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से मिर्जापुर के किशोर व घोरावल निवासी राजू सोनकर और दूसरे पक्ष से घोरावल निवासी तीन लोगों का मारपीट के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
मामले को लेकर सीओ अमित कुमार का कहना है कि नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचक को नियमानुसार उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed