Sonebhadra: बिहार के व्यापारी की हत्या करने निकले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली भी शामिल, गिरफ्तार
चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि चार दिन पूर्व गढ़वा से कार बुक कर चोपन के मालोघाट आए और फिर चालक की पिटाई कर कार लूट लिया था। घायल चालक को अवई नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर टीम अन्य दो बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विस्तार
सोनभद्र के चोपन थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने बग्घा नाला के पास मंगलवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली समेत दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों इसी थाना क्षेत्र में चार दिन पहले कार लूट की वारदात में शामिल थे। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था। दोनों बिहार के किसी व्यापारी की हत्या के लिए निकले थे।
चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि चार दिन पूर्व गढ़वा से कार बुक कर चोपन के मालोघाट आए और फिर चालक की पिटाई कर कार लूट लिया था। घायल चालक को अवई नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर टीम अन्य दो बदमाशों की तलाश में लगी थी।
शातिर लूटेरों को पकड़ने के लिए चोपन पुलिस व एसओजी संयुक्त टीम जगह जगह दबिश दे रही थी। इस बीच मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दोनो बदमाश बग्घानाला के पास आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही चोपन पुलिस ने जानकारी ओबरा व डाला पुलिस को दी। बग्घानाला पहुचते ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल पर बैठा लुटेरा 35 वर्षीय सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश पुत्र बैजनाथ राम निवासी ढाचाबार, थाना पाण्डू, जनपद पलामू (झारखण्ड) ने चोपन पुलिस की वाहन पर चार फायर झोक दिया। एक गोली पुलिस की वाहन पर लग गई। फायरिंग के दौरान चोपन थाना प्रभारी ख़ुद वाहन चला रहे थे। जवाबी फायरिंग में सुशील के दाहिने पैर मे गोली लगी।