फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police cordon for compensation, put the jam

मुआवजे के लिए घेरा थाना, लगाया जाम

Tue, 03 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 03 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police cordon for compensation, put the jam
अनपरा थाने क्षेत्र के सिदहवा में सड़क हादसे में मृत बबलू के परिवारीजनों को मुआवजे की मांग को लेकर अनपरा थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
 अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा में छह दिन पूर्व ट्रक से कुचलकर हुई बबलू केवट (35) की मौत मामले में मुआवजे की मांग को लेकर परिवारीजन और ग्रामीण मंगलवार की सुबह बीडीसी सत्यनारायण की अगुवाई में थाने धमक पड़े। पहले थाने का घेराव कर गेट पर थाने के वाहनों का आवागमन रोके रखा। बावजूद मुआवजा मिलने में देरी होता देख थाने के सामने रीवा-रांची मार्ग जाम कर दिया। वाहन स्वामी और कुछ अन्य की मदद से पीड़ित परिवार को पुलिस ने बतौर मुआवजा 15 हजार रुपये उपलब्ध करवाए, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन



छह दिन पूर्व एक मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटते समय सिदहवां निवासी बबलू की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने मुआवजा दिलाने के आश्वासन के साथ ही, एफआईआर दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद वाहन स्वामी ने मुआवजे से इंकार कर दिया। इससे खफा दर्जनभर महिलाएं-पुरुष मंगलवार की सुबह आठ बजे थाने धमक पड़े और गेट पर ही घेराव-धरना शुरू कर दिया। यह देख एक बारगी पुलिस भी हड़बड़ा उठी।
विज्ञापन


वाहन स्वामी को बुलाया गया, लेकिन उसने थाने पहुंचने में तीन घंटे से भी अधिक वक्त लगा दिया। इसी बीच तहसील दिवस जाने के लिए दारोगा संजय सिंह के वाहन के आगे महिलाएं लेट गईं। किसी तरह उन्हें हटाया गया। उनके जाने के बाद ग्रामीणों को लगा कि मुआवजा नहीं मिलेगा। उन्होंने थाने के सामने ही हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तब तक वाहन स्वामी पहुंच गए। उससे दस हजार और जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह से पांच हजार दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed