सोनभद्र। मुहर्रम के मद्देनजर सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर और शाहगंज बाजार में क्षेत्राधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की गई। साथ ही व्यवसायियों को अपनी प्रतिष्ठानें से समय से खोलने और बंद करने के लिए कहा गया।
क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ राबर्ट्सगंज नगर में रुट मार्च किए। बढ़ौली चौक से सिविल लाइंस, महिला थाना, पन्नूगंज रोड होते हुए शीतला मंदिर मेन चौक, धर्मशाला चौक तक रुट मार्च किया गया। बैंकों के बाहर भीड़ में खड़े लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने और मॉस्क, सैनिटाजर का प्रयोग करने के लिए बोला गया। व्यापारियों से प्रतिष्ठान समय से बंद करने के लिए कहा गया। उधर घोरावल क्षेत्राधिकारी रामआशीष और शाहगंज थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया।