{"_id":"5bc5cc4606a2ba339b3c23658ded4354","slug":"police-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनहर कांड की वांछित रोमा, सुकालो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनहर कांड की वांछित रोमा, सुकालो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनहर कांड सहित पांच मामलों में वांछित उत्तर प्रदेश वन जन श्रमजीवी मंच की नेता रोमा (रोमा मलिक) और सुकालो को पुलिस ने मंगलवार को टैगोर नगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
भारी सुरक्षा के बीच रोमा को सीजेएम तथा सुकालो को एसीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया। अधिवक्ता विनोद पाठक ने दोनों की जमानत के लिए अर्जी दी। जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने अर्जी खारिज कर दी। दोनों को 14 दिन की रिमांड पर पुलिस कस्टडी में जेल भेजने का आदेश दिया।
एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि रोमा और सुकालो दोनों विभिन्न थानों में दर्ज पांच मामलों में वांछित थीं। कनहर कांड के तीन मामलों में वांछित रोमा पूरे मामले की साजिश रचने की आरोपी हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में पिपरी थाने में दर्ज मामले में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी और गाली देने के साथ वह सात सीएलए एक्ट के तहत भी वांछित चल रही थीं। इसी तरह राबर्ट्सगंज कोतवाली में बुद्ध नरायन नामक व्यक्ति ने रोमा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुुलिस के आरोप पत्र दाखिल करने पर सभी पांच मामलों में रोमा और सुकालो के विरुद्ध वारंट जारी था। एएसपी एसएस यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह रोमा और सुकालो को राबर्ट्सगंज के टैगोर नगर कालोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
टीम में महिला डिप्टी एसपी समेत महिला कांस्टेबिल भी शामिल थी। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी की बात बताई तो वे शांत हो गईं।