{"_id":"621a71715284a9091e735b90","slug":"pm-modi-s-meeting-will-be-held-near-engineering-college-sonbhadra-news-vns64066231","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप होगी पीएम मोदी की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप होगी पीएम मोदी की सभा
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो मार्च को जिले में आगमन लगभग तय माना जा रहा है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के समीप प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया है। शनिवार को सदर एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर तैयारियों का जायजा लिया।
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सातवें चरण यानी सात मार्च को होगा। चुनावी मैदान में उतरे सभी दलों के उम्मीदवार जीत के लिए जनसमर्थन मांग रहे हैं और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं दो मार्च को जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैली करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर शनिवार को भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग पीएम के कार्यक्रम का कराने के लिए स्थानों का चयन करने में जुटे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइंस चुर्क के बगल में खाली जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराने पर सहमति बनी है। डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर राजेश सिंह, विजय शंकर मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई आदि का काम शुरू हो गया है। वहीं देर रात तक कई अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि दो मार्च को पीएम के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।