फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Please before Diwali bonus, salary increase

दीवाली से पहले दें बोनस, वेतन बढ़ाएं

Sat, 15 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sat, 15 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Please before Diwali bonus, salary increase
शनिवार को अनपरा परियोजना गेट पर 14 मांगों को लेकर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने दीवाली से पहले बोनस, वेतन  अपग्रेड करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार की देर शाम अनपरा  परियोजना गेट पर प्रदर्शन किया। मसले को लेकर जल्द ही मशाल जुलूस निकालने,  इसके बाद भी मांगें न माने जाने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि टेक्नीशियन  ग्रेड दो का प्राथमिक वेतमान 42 सौ करने और 6600 पे गेड वालों का वेतनमान  10650 करने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। संचालन कर रहे सच्चिदानंद सिंह ने  संविदा श्रमिकों का भुगतान चेक से करने और बोनस का भुगतान दीवाली से पहले  करने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता एवं हाइड्रो इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश  महामंत्री विशंभर सिंह ने कार्यस्थल पर हादसा होने पर तत्काल पांच लाख का  मुआवजा देने, लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के साथ ही डेढ़ सौ  विद्युत कर्मियों पर लादे गए मुकदमों को बिना शर्त वापस लेने की मांग उठाई।  बताया कि  जल्द ही मसले को लेकर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। एचएमएस के विवेक कुमार सिंह, विद्युत मजदूर संगठन  के सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed