फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Platform number one of Sonbhadra railway station will be five and a half meters long

साढ़े पांच सौ मीटर लंबा होगा सोनभद्र रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक

Fri, 23 Sep 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Platform number one of Sonbhadra railway station will be five and a half meters long
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्लेटफार्म के विस्तारीकरण के लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही प्लेटफार्म के काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे ट्रेन की पूरी बोगी प्लेटफार्म पर खड़ी हो सकेंगी। चोपन-चुनार रेल मार्ग के विद्युतीकरण के बाद से जनसुविधाएं बढ़ाने का काम चल रहा है। हाल ही में प्लेटफार्म का सुंदरीकरण कराया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर नए भवन भी बनाए गए हैं। रेलवे प्रशासन अब सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई व ऊंचाई बढ़ाने जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर एक की मौजूदा लंबाई करीब 400 मीटर है। ऐसे में यात्री ट्रेनें खड़ी होने पर कई बोगी प्लेटफार्म पर नहीं आ पाती। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने के साथ ही सामान चढ़ाने एवं उतारने में मुश्किलें होती है। समस्या के मद्देनजर लंबे समय से प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण की मांग चल रही थी। जनप्रतिनिधियों की तरफ से बीते वर्ष ठोस पैरवी किए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने अब प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण की अनुमति दे दी गई है। इसका टेंडर भी हो गया है। प्लेटफार्म की लंबाई करीब 150 मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे अब प्लेटफार्म की लंबाई 400 मीटर से बढ़कर 550 मीटर हो जाएगी। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो प्लेटफार्म नंबर एक की ऊंचाई दो नंबर प्लेटफार्म के बराबर किया जाएगा। अभी प्लेटफार्म नंबर एक मीडियम लेबल का है, जबकि दो नंबर हाईलेबल का प्लेटफार्म है। दो नंबर प्लेटफार्म के बराबर यदि प्लेटफार्म नंबर एक की ऊंचाई की जाती है तो यह प्लेटफार्म भी हाईलेबल का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed