फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plan beautification of empty spaces under flyovers

फ्लाईओवर के नीचे खाली जगहों पर सुंदरीकरण की योजना बनाएं : डीएम

Tue, 30 Jul 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Plan beautification of empty spaces under flyovers
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विभागों को समन्वय बनाकर काम करने का पर जोर दिया। उपशा की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर को सुंदर बनाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे जगह-जगह सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जनमानस को जागरूक किया जाए। दुर्घटना बहुल क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त करते हुए सड़कों की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों व बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले की जांच एआरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम समन्वय स्थापित कर करें। दुर्घटना रोकने पर प्राथमिकता से काम करना है। इसके लिए टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाली सड़कों के गड्ढों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राॅबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थानों पर सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाएं, जिससे नगर क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर दिखे। बैठक में डीएम ने एक्सईएन को सड़कों की मरम्मत और सड़कों के किनारे साइनेज बोर्ड लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हाईवे पर एंबुलेंस की संख्या बढ़ाएं, जिससे घायलों को तुरंत मदद पहुंचाई जाय। एआरटीओ को गाड़ियों के फिटनेस की जांच समय-समय पर करते को कहा। इस मौके पर सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एआरटीओ राजेश्वर यादव, धनवीर यादव, एक्सईएन शैलेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed