फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pits filled by disappearing building materials, trying to make a way out of the ground

Sonebhadra News: भवन निर्माण सामग्री गायब कर पाटे गड्ढे, जमीन से रास्ता निकालने की कोशिश

Sun, 01 Mar 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pits filled by disappearing building materials, trying to make a way out of the ground
सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरती गांव से निजी जमीन से जबरिया रास्ता निकालने की कोशिश करने, गिराई गई भवन निर्माण सामग्री को उठा ले जाने और खोदे गए गड्ढों को पाट दिए जाने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर राॅबटर्सगंज कोतवाली पुलिस ने दंपती सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इमरती निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पुसौली निवासी एक व्यक्ति, उनके बेटे और पत्नी उनकी जमीन से जबरिया रास्ता निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया है। मौके पर जो भूखंड बचा था, उसे पिलर के जरिये घेरने के लिए नवंबर 2024 में निर्माण सामग्री गिरवा रखी थी। इस बीच उन्हें पत्नी के इलाज के लिए वाराणसी जाना पड़ा। लौटे तो पता चला कि पूरी सामग्री गायब हो चुकी है। दोबारा 12 नवंबर 2025 में उस जमीन को घेरवाने के लिए काम शुरू कराया तो सात-आठ लोगों के साथ आकर आरोपियों ने काम रोकवा दिया। 15 नवंबर काे वह अपनी पत्नी को लेकर फिर से वाराणसी दिखाने चला गया। इसका फायदा उठाते हुए 16 नवंबर की रात सारी सामग्री गायब कर दी गई। पिलर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों को पाटकर निजी मार्ग का स्वरूप बनाने की कोशिश की गई। प्रभारी निरीक्षण रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed